WikifarmerLIBRARY
Language

Sofi AI

अपने सभी कृषि प्रश्नों के तत्काल उत्तर प्राप्त करें

अल्फाल्फा की कटाई और प्रति एकड़ उपज

Wikifarmer

की संपादकीय टीम

2 मिनट पढ़ें
अल्फाल्फा की कटाई और प्रति एकड़ उपज

अल्फाल्फा की कटाई आमतौर पर फूल निकलने से बिलकुल पहले की जाती है। कई अनुभवी किसानों का दावा है कि ऐसा संभव है कि बीज बोने से लेकर उन्हें ज़मीन में जोतने तक आप अल्फाल्फा को कभी खिलते हुए नहीं देखेंगे। अल्फाल्फा को काटने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। यदि हम बीज इकट्ठा करना चाहते हैं तो तीसरे वर्ष में जून-जुलाई के दौरान सबसे अच्छा समय होता है। इस मामले में, हम प्रत्येक 35-45 दिन में कटाई नहीं करते हैं। हम फूल निकलने और बीज बनने का इंतज़ार करते हैं। निश्चित रूप से, इस मामले में, हमें परागण कीटों (मधुमक्खियां) की बहुमूल्य गतिविधि की जरुरत होती है।

अल्फाल्फा की कटाई के लिए कई विभिन्न मशीनें आती हैं। नियम के अनुसार, मशीन को जड़ वाले भाग को नुकसान पहुंचाए बिना, ज्यादा से ज्यादा नीचे तक अल्फाल्फा को काटना चाहिए। मशीन से पौधों को काटकर, उन्हें पंक्तियों में कतारबद्ध करना और खेत में सूखने के लिए छोड़ देना अल्फाल्फा की सबसे सामान्य कटाई तकनीकों में से एक है। इस मामले में, अचानक होने वाली बारिश से पौधों में फफूंदी लग सकती है और इसकी वजह से बाद में उत्पादन की गुणवत्ता में कमी हो सकती है। बाद में, मशीन काटे गए पौधों की 2 पंक्तियों से गुजरकर इसे 1 में बदलती है। यह सुनिश्चित करने के बाद कि पौधा सूख गया है, गांठ खींचने वाला ट्रैक्टर सूखी घास को गांठों में व्यवस्थित करता है जिनका वजन 100 से 2800 पाउंड (50 से 1300 किग्रा) होता है।

प्रति वर्ष (5-6 कटाई में वितरित) प्रति हेक्टेयर (या 8-14 टन प्रति एकड़) कुल 20-35 टन की औसत उपज होती है। सबसे ज्यादा उपज (व्यापक खेती) हर साल प्रति हेक्टेयर 40 टन या प्रति एकड़ 16 टन से ज्यादा हो सकती है।

आप अपने अल्फाल्फा की कटाई की विधियों और उपज के बारे में टिप्पणी या तस्वीर प्रदान करके इस लेख को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।

अल्फाल्फा के प्रयोग और सामान्य जानकारी

अल्फाल्फा पौधे की जानकारी

अल्फाल्फा कैसे उगाएं

अल्फाल्फा के लिए मिट्टी की आवश्यकताएं – किस्मों का चयन – जंगली घास का प्रबंधन

अल्फाल्फा के बीज कैसे बोयें – अल्फाल्फा की सर्वोत्तम बिरवा दर और पौधों की संख्या

अल्फाल्फा में खाद डालना

अल्फाल्फा की पानी की जरूरतें

अल्फाल्फा की कटाई और प्रति एकड़ उपज

अल्फाल्फा का फसल चक्र

अल्फाल्फा से संबंधित प्रश्न और उत्तर

क्या आपके पास अल्फाल्फा की खेत का अनुभव है? यदि हाँ तो कृपया नीचे टिप्पणियों में अपने अनुभव, विधियों और कार्यप्रणालियों के बारे में बताएं।

आपके द्वारा जोड़ी गयी सभी सामग्रियों को जल्दी से जल्दी हमारे कृषि विशेषज्ञों द्वारा जांचा जायेगा। और स्वीकृत होने के बाद, उन्हें Wikifarmer.com पर डाल दिया जायेगा, जिससे दुनिया भर के हज़ारों नए और अनुभवी किसान सकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे।


Wikifarmer से और अधिक

और अधिक लेख देखें